रेल बजट : प्रधानमंत्री ने रेल बजट को शानदार बताया, ममता को सराहा
रेल बजट पेश होने के बाद संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, "रेल बजट में यात्री सुविधाओं का खासा ध्यान रखा गया है। न तो यात्री किराए में बढ़ोत्तरी हुई है और न ही माल भाड़ा किराए में। यात्रियों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।"
उन्होंने कहा, "रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में भी रेल मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मसलन 50 स्टेशनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने और बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। ये कदम सराहनीय हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications