रेल बजट : ममता ने कहा, लालूजी मदद कीजिए
दरअसल, ममता जब 50 स्टेशनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाने की घोषणा कर रही थी उसमें पटना का नाम न आने से नाराज लालू ने बीच में ही टोकाटाकी आरंभ कर दी। लालू की इस व्यवहार से तंग आकर ममता ने कहा, "आप जब रेल बजट प्रस्तुत करते थे हम आपका सम्मान करते थे। आप भी हमारा सम्मान कीजिए। हम आपसे मदद चाहते हैं।"
ममता के रेल बजट पेश करने के दौरान लालू ने कई मौकों पर व्यवधान डाला। दोनों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications