ट्रक चालक की सहयोगी ने की हत्या
सारण के पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इलाहाबाद से यह ट्रक आलू लेकर चला था। चालक वीरमोहन तिवारी मसरक में आलू खाली करने के बाद सारण बाजार समिति में कुछ सामान लोड करने आया था। रात हो जाने के कारण सारण में समान नहीं लोड हो सका। रात को जब तिवारी सो गया तो उसके सहयोगी ने एक लोहे की छड़ से उसके सिर पर दो-तीन वार किए, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी के नाम और पते की जानकारी पुलिस को अभी नहीं मिली है। घटना के बाद से वह फरार है।
उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक इलाहाबाद का रहने वाला है और उसे सूचना दे दी गई है। इस मामले की प्राथमिकी मुफस्सिल थान में दर्ज करा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications