उत्तर प्रदेश में 5 पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ, 3 जुलाई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ज्योतिबाफुले नगर जिले में हत्या के एक आरोपी द्वारा हवालात में आत्महत्या का प्रयास करने के बाद पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
जिले के पुलिस प्रमुख प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक पुलिस उप-निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और तीन सिपाहियों को निलंबित कर घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना कोतवाली थाने की है, जहां बुधवार को कलुवा (29 वर्ष) नाम के एक आरोपी ने बुधवार को हवालात में खुद को जलाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल कलुआ को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस उपाधीक्षक शकुंतला देवी ने बताया कलुआ गंभीर रूप से झुलस गया है।
कुमार ने कहा कि हवालात में बंद कलुआ के पास माचिस और मिट्टी का तेल पहुंचना पुलिस को संदेह के घेरे में लाता है। प्रारंभिक जांच में मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मयिों को बर्खास्त भी किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications