कतर में जहाज डूबा, 13 भारतीय सवार

नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अब तक सिर्फ दो शवों की शिनाख्त हो सकी है। इनमें से एक नेपाल के महात्तोरी का 33 वर्षीय शेषनाथ यादव और पाल्पा का तिलक बहादुर खाम्जा है।
दोहा की एचबीके पावर क्लीनिंग कंपनी ने डेमास विक्टरी जहाज को भाड़े पर लिया था। यह जहाज मंगलवार सुबह खराब मौसम में घिरने के बाद दोहा तट के समीप डूब गया और जहाज में सवार लोग लापता हो गए।
जहाज में कुल 35 लोग सवार थे। इनमें चालक दल के नौ सदस्य, दो कैटरर (दोनों भारतीय) और एचबीके कंपनी के 24 कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों में 11 भारतीय और 12 नेपाली तथा एक बांग्लादेशी था।
चालक दल में तीन भारतीय और दो इंडोनेशियाई थे। ज्यादातर भारतीय केरल के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications