Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पेट्रोल 4, डीजल 2 रुपए महंगा हुआ

Petrol pump
नई दिल्‍ली। आम बजट पेश करने के ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि की घोषणा कर दी। पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बुधवार देर शाम यह घोषणा करते हुए बताया कि पेट्रोल के दमों 4 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दमों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ौत्‍तरी की गई है। नए दाम बुधवार मध्‍यरात्रि 12 बजे से ही लागू हो गए।

मध्‍यमवर्गीय लोगों का खास खयाल

देवड़ा ने यह घोषणा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से वार्ता के बाद की। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि करते समय इस बार केंद्र सरकार ने मध्‍यमवर्गीय लोगों का खास खयाल रखते हुए रसोई गैस और मिट्टी के तेल के दामों में कोई इज़ाफा नहीं किया।

इससे पहले 15 जून को विमान के तेलमें छह प्रतिशत की वृद्धि पहले ही की जा चुकी है। सरकार का तर्क है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में आये तेल के दामों में उछाल के चलते की गई है।

क्लिक करें आम बजट 2009 की खबरों के लिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+