Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तालिबान सरगना फजलुल्लाह की मौत

Maulana Fazlulah
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना द्वारा तालिबान के खिलाफ स्वात घाटी में जारी सैन्य कार्रवाई के दौरान तालिबान का सरगना मौलाना फजलुल्लाह मारा गया। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षा बलों ने फजलुल्लाह की एक फोन कॉल टैप की थी जिसमें उसने कमांडरों को और हमले करने का निर्देश दिया गया था। न्यूज पोर्टल ने हालांकि खबर दी है कि फजलुल्लाह संभवत: मारा गया है, लेकिन उसने किसी अधिकारी अथवा सरकारी सूत्रों का हवाला नहीं दिया है।

कॉल से संकेत मिलता है कि फजलुल्लाह स्वात में किसी जगह था जहां सुरक्षा बलों ने उसकी उपग्रह प्रणाली को निशाना बनाया। टैप किए गए फोन में फजलुल्लाह ने कहा है कि वह चारों ओर से सरकारी सेनाओं से घिर चुका है और बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं है।

पाकिस्तानी सेना का तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान गत 26 अप्रैल से जारी है। इसकी वजह से अब तक 38 लाख लोग बेघर हो चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+