ममता की रेल आम लोगों के साथ

Rail Budget 2009
नई दिल्ली। रेलमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा में 3 जुलाई को पेश किए जाने वाले रेल बजट को 'आम लोगों का बजट' बताया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि हालांकि उन्हें बजट तैयार करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी यह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

किराया

सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी पूर्व रेल मंत्री लालू यादव के मॉडल को ही अपनाते हुए यात्री किराए के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेंगी। सेकंड क्लास स्लीपर के किराए में कुछ कटौती की संभावना है जिसकी भरपाई एसी और फर्स्ट क्लास के किरायों में मामूली बढ़ोतरी करके की जा सकती है। साथ ही माल भाड़े में भी रियायतें दी जाएंगी और वेंडरों के लिए सीजनल पास 20 रुपये में उपलब्ध कराने का प्रावधान रेल बजट में किया जा सकता है।

नई योजनाएं

रेल मंत्री गरीब रथ समेत करीब 25 नई ट्रेनें शुरु करेंगी साथ ही गरीब रथ में नॉन एसी कोच जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा ट्रेनों से साइड मिडिल बर्थ भी हटाए जा सकते हैं।

खाना

रेल मंत्री ट्रेनों में मिलने वाले खाने को लेकर भी काफी गंभीर हैं और वह यह सुनिश्चत करना चाहती हैं कि यात्रियों को बढ़िया व सस्ता भोजन उपलब्ध हो सके। इसके लिए सभी प्लेटॉर्मों पर जल्द ही खानों के पैकिट मिलने लगेंगे। इस सबके अलावा रेल मंत्री कुछ रेलों का रुख अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल की ओर भी मोड़ने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+