नहीं घटेंगी ईंधन की कीमतें: देवड़ा

Murali Deora
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को विरोध जताते हुए सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला। विपक्ष ने सरकार से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की, लेकिन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि वापस लेने से इंकार कर दिया।

देवड़ा ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियां दिसंबर 2008 से अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 75 प्रतिशत वृद्धि होने के बाद से 70,200 करोड़ रुपये के घाटे में चल रही हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने पर उनकी समीक्षा की जाएगी।

देवड़ा ने कहा कि रसोई गैस और कैरोसिन तेल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिनकी वजह से तेल कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये का सब्सीडी बोझ वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रस्तावित कीमत के मुताबिक पेट्रोल 6.94 रुपये प्रतिलीटर और डीजल की 4.11 रुपये प्रतिलीटर महंगा नहीं किया।

उन्होंने कहा, "लेकिन हम इस मसले पर माननीय सदस्यों के विचार ध्यान में रखेंगे और जब भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटेंगी, उचित कदम उठाएंगे।"

गौरतलब है कि सरकार ने बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों को परिवहन ईंधनों के दाम बढ़ाने की इजाजत दी थी जिसकी वजह से पेट्रोल चार रुपये प्रति लीटर और डीजल दो रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+