वरुण के निर्वाचन को कोर्ट में चुनौती

लोकसभा चुनाव 2009 में पीलीभीत संसदीय सीट पर वरुण गांधी के प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस नेता वीएम सिंह ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर वरुण की जीत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नफरत फैलाकर घसीटे वोट
उन्होंने याचिका में आरोप लगाया कि वरुण ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत फैलाकर वोट लेने की कोशिश की थी, जो कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के अंतर्गत एक भ्रष्ट व्यवहार है।
इसके अलावा याचिका में कहा गया है कि वरुण ने अपने हलफनामे में अपने संबंध में झूठी जानकारियां दीं। गौरतलब है कि वरुण गांधी पर पीलीभीत में चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के आरोप में प्रदेश सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया था। जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने बाद में रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications