बिहार को विशेष दर्जे की कवायद तेज

संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी नारायण सामी के मुताबिक राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि बिहार सरकार ने विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। नारायणसामी के मुताबिक जल्द ही बिहार का प्रस्ताव संसद में रखा जाएगा।
गौरतलब है कि अभी तक विशेष राज्य को दर्जा जम्मू-कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तरखंड को दिया गया है। इस दर्जे के तहत राज्यों को केंद्र से सहायता का अनुपात बढ़ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications