बाबरी रिपोर्ट पर कांग्रेस जल्दी में नहीं

पार्टी नेताओं ने के उनुसार केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार गुरुवार से शुरू हो रहे महीने भर चलने वाले बजट सत्र में इस रिपोर्ट को संसद में नहीं पेश करेगी। क्योंकि पार्टी इस समय सदन में कई महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे पेश करने की योजना बना रही हो और ऐसे में वह भाजपा को कोई राजनीतिक मुद्दा देना नहीं चाहती।
जहां भाजपा ने रिपोर्ट के सौंपे जाने के समय पर आश्चर्य व्यक्त किया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह इस भारी भरकम दस्तावेज का अध्ययन कर रही है। ज्ञात हो कि 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या स्थित 16वीं सदी की बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने की घटना की जांच के लिए गठित सेवानिवृत्त न्यायाधीश एम.एस. लिब्रहान की अध्यक्षता वाले जांच आयोग ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications