अमर सिंह की दोनों किडनियां ख़राब

सिंह का मई में आम चुनाव के बाद से ही दिल्ली में डायलिसिस हो रहा था। जानकारी के अनुसार सपा के एक पूर्व विधायक सिंह को अपनी किडनी दान करेंगे।
सिंह के एक करीबी सहयोगी के अनुसार सपा महासचिव की दोनों किडनियां काफी क्षतिग्रस्त हो गई हैं इसलिए प्रत्यारोपण ही आखरी रास्ता है।
इसके लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया जहां 10 जुलाई को किडनी प्रत्यारोपण होगा।
भारत में किडनी प्रत्यारोपण की जटिलताओं को देखते हुए ही सिंह ने सिंगापुर का चुनाव किया है। अमर सिंह का हाल-चाल जानने के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन और संजय दत्त सिंगापुर पहुंच चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications