मंदी के समय रिकार्ड स्तर पर पहुंचा विश्व बैंक का खर्च
वाशिंगटन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व बैंक का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान पिछले वर्ष उसका खर्च 58.8 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विश्व बैंक ने बुधवार को कहा कि 30 जून, 2007 से जुलाई, 2008 के बीच उसका बजट 54 प्रतिशत तक पहुंच गया। पिछले 60 वर्ष के विश्व बैंक के इतिहास में खर्च का यह सबसे अधिक स्तर है।
विश्व बैंक के अध्यक्ष रॉबर्ट जोएलिक ने कहा कि आर्थिक संकट 2010 तक चलता है तो मांग अपने उच्च स्तर पर बनी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications