इराक से हटी अमेरिकी सेना

Barack Obama
वाशिंगटन। इराक के शहरों और कस्बों से अमेरिकी सेनाओं के हटने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रसन्नता जताते हुए इसे इराक के भविष्य की दिशा में मील का पत्थर करार दिया है।

ओबामा ने कहा कि "अब इराक का भविष्य इसके नेताओं और जनता के हाथ में है"। उन्होंने शिया, सुन्नी और कुर्द नेताओं को वास्तविक राष्ट्रीय आम सहमति बनाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने की सलाह दी। साथ ही यह चेतावनी भी दे डाली कि इराक में कठिन दिन आगे भी बने रहेंगे।

ओबामा ने कहा, "इराकी लोग इस दिन को एक जश्न के रूप में देख रहे हैं जो उनके भविष्य के लिहाज से बेहद अहम है।" अमेरिकी सेनाओं को इराक के शहरों तथा कस्बों से 30 जून तक हटने और इराकी सेनाओं को नियंत्रण सौंपने की अंतिम समय सीमा थी।

गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और इराकी नेतृत्व के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका 2011 के आखिर तक अपनी पूरी सेना इराक से हटा लेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+