बढ़त के साथ खुले शेयर बाज़ार

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 14506.43 पर खुला और यह मंगलवार के बंद के मुकाबले 57.4 अंकों या 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,551.24 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 'निफ्टी' सूचकांक भी लगभग इसी समय 0.42 अंकों की बढ़त के साथ 4309.2 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.36 प्रतिशत और बीएसई के स्मालकैप सूचकांक में 0.27 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications