मायावती को हाई कोर्ट का भी नोटिस

दो अलग-अलग जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति सतीश चन्द्र की खण्डपीठ ने यह नोटिस जारी किया। मामले की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। सुनवाई से पहले राज्य सरकार को अपना जवाब देना होगा।
यह याचिकाएं कर्नल सतवीर सिंह यादव ने दायर की थीं, जिनमें स्मारकों और प्रतिमाओं की स्थापना में कानूनों के उल्लंघन और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
इससे पहले गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 जून को नोटिस जारी करके स्मारकों, पार्कों, मूर्तियों की स्थापना पर खर्च हुए करोड़ों रुपए पर मायावती से जवाब मांगा था। उधर विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर मायावती को घेरने की तैयारी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications