बाबरी विंध्वंस का कोई अफसोस नहीं: उमा

विवादित मस्जिद को ढहाने के मामले में आरोपी व भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो और उनके साथी चाहते थे कि उस ढांचे को गिराया जाए लेकिन इस तरह नहीं।
ढहाने की योजना नहीं थी
उमा भारती ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को जो कुछ भी हुआ उसको लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं था, लेकिन उन्होंने जोड़ा, "हममें से किसी की योजना ढांचा ढहाने की नहीं थी।"
जांच रिपोर्ट को सौंपने के समय पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया और इसे मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने की कोशिश करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications