निरुपमा राव बनीं नई विदेश सचिव

सरकार ने मंगलवार को राव की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह मेनन का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को अवकाश प्राप्त कर रहे हैं। मेनन तीन साल तक इस पद पर रहे।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही राव के पास शुभकामना संदेशों की झड़ी लग गई है। इस कुर्सी पर बैठने वाली राव दूसरी महिला हैं। इससे पहले चोकिला अय्यर ने 2001 में संक्षिप्त समय के लिए यह पद संभाला था।
राव 1973 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) परीक्षा में अव्वल रही थीं। उन्हें भारतीय विदेश मंत्रालय की पहली महिला प्रवक्ता बनने का गौरव हासिल है। उन्होंने यह पद 2001 में संभाला था।
चीन में कूटनीतिक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा राव 2002 में श्रीलंका और पेरू में भी राजदूत रही हैं। इसके अलावा उन्होंने मॉस्को में 'डिप्टी चीफ ऑफ मिशन' और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर भी काम किया है। इसके बाद राव भारतीय विदेश सेवा के प्रमुख के तौर पर स्वदेश लौट आई थीं।
राव का विवाह भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सुधाकर राव से हुआ है। सुधाकर इन दिनों कर्नाटक के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।


Click it and Unblock the Notifications