बिना जेब की पतलून पहनना ज़रूरी है!

कर्मचारियों को बिना पॉकेट वाली पतलून दी जा रही हैं ताकि हवाई अड्डे से भ्रष्टाचार ख़त्म किया जा सके.
देश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग का कहना है कि काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर घूसखोरी की शिकायतों में इज़ाफ़ा देखा गया है.
एक प्रवक्ता का कहना था कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों को बिना पॉकेट की पतलून देने से अधिकारियों को अनियमितताएं रोकने में मदद मिलेगी.
'शिकायतों को सही पाया'
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार ये क़दम प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के उस बयान के बाद उठाया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार से हवाई अड्डे की छवि धूमिल हो रही है.
हमने पाया कि शिकायतें सही हैं. इसलिए हमने फ़ैसला किया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को बिना पॉकेट की पतलून दीं जाएं. हमें आशा है कि इससे अनियमितताओं को रोकने में मदद मिलेगी आयोग के प्रवक्ता
| |
अधिकार के ग़लत इस्तेमाल की जाँच करने वाले आयोग का कहना है कि उसने यात्रियों के प्रति हवाई अड्डे के अधिकारियों और कर्मचारियों के आचरण पर मिल रही शिकायतों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भेजी थी.
आयोग के प्रवक्ता ईश्वरी पोद्याल का कहना है, "हमने पाया कि शिकायतें सही हैं. इसलिए हमने फ़ैसला किया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को बिना पॉकेट की पतलून दीं जाएं. हमें आशा है कि इससे अनियमितताओं को रोकने में मदद मिलेगी."


Click it and Unblock the Notifications