पेट्रोल और डीज़ल हुआ महँगा

पेट्रोल और डीज़ल हुआ महँगा

हालाँकि केरोसिन और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने बुधवार शाम दिल्ली में क़ीमतें बढ़ाने की घोषणा की.

राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 44 रुपया 62 पैसा प्रति लीटर और डीज़ल 32 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा.

हमने कीमतें बढ़ने के बावजूद आम आदमी को ध्यान में रखते हुए केरोसिन और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इसके लिए मैं सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बैठक में इसकी मांग की थी मुरली देवड़ा

हमने कीमतें बढ़ने के बावजूद आम आदमी को ध्यान में रखते हुए केरोसिन और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इसके लिए मैं सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बैठक में इसकी मांग की थी

वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए 48 रुपया 55 पैसे देना होगा और डीज़ल के लिए 36 रुपया 45 पैसा देना होगा.

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम चालीस डॉलर प्रति बैरल से बढ़ कर अब 71 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इससे तेल मार्केटिंग कंपनियों का घाटा बढ़ रहा है."

मुरली देवड़ा ने कहा, "हमने कीमतें बढ़ने के बावजूद आम आदमी को ध्यान में रखते हुए केरोसिन और रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं. इसके लिए मैं सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बैठक में इसकी मांग की थी."

उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर भविष्य में कच्चे तेल के दाम फिर घटते हैं तो इसका फ़ायदा ग्राहकों को मिलेगा और कीमतें घटाई जाएंगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+