Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस सांसद ने बैंक मैनेजर को पीटा

M Jagannath
महबूबनगर। कांग्रेस के एक सांसद द्वारा एक जज पर दबाव डालने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि कांग्रेस के एक अन्‍य सांसद ने अपनी दादागिरी का परिचय खुलेआम दे डाला। आंध्रप्रदेश की नगरकुरनूल सीट से सांसद डॉ मंडा जगन्नाथ ने एक बैंक मैनेजर को पहले धमकाया और फिर उन्‍हें पीट दिया। इसकी शुरुआत उन्‍होंने थपड़ जड़ते हुए की, जिसे वहां लगे कैमरे ने भी कैद कर लिया।

एक निजी टेलीविजन चैनल ने जगन्नाथ को टेलीविजन फुटेज में बैंक मैनेजर को धमकाते हुए और उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है।

सोनिया गांधी ने जवाब मांगा

इस घटना की जानकारी जैसे ही कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के पास पहुंची, उन्‍होंने तुरंत सांसद से जवाब तलब शुरू कर दिया। उन्होंने सांसद से उनकी इस करतूत पर जवाब मांगा है। हालांकि कांग्रेस सांसद वीरप्‍पा मोइली ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके सांसद ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिस पर उंगली उठाई जाए।

बैंक मैनेजर के मुताबिक जगन्नाथ अपना लोन पास करवाने के लिए उनके पास पहुंचे और जल्‍द लोन पास करने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान मामला गर्म हो गया और संसद ने उन्‍हें पीट दिया। हालांकि स्‍थानीय पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। उधर बैंक यूनियन ने सांसद के‍ खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+