बांद्रा-वर्ली सी लिंक बना 'राजीव गांधी सेतु'

इससे पहले मंगलवार को यूपीए प्रेजिडेंट सोनिया गांधी ने सी लिंक का उद्घाटन किया। इस सी लिंक के चालू हो जाने से मुंबई के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों के बीच का रास्ता 60-90 मिनट की जगह केवल 6-8 मिनट का रह जाएगा।
हालांकि सी लिंक का नाम राजीव गांधी सेतु रखने पर बीजेपी-शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया है। वे इसका नाम स्वतंत्र वीर सावरकर रखना चाहते थे। शिवसेना और एमएनएस के भूमिपुत्र अभियान पर कटाक्ष करते हुए पवार ने कहा "राजीव गांधी का जन्म मुंबई में हुआ था। राजीव के अलावा मुंबई से कोई और भूमिपुत्र नहीं है"।
4.8 किलोमीटर लंबे आठ लेन वाले इस पुल के चालू हो जाने से गाड़ियों की आवाजाही पर होने वाले खर्च में 200 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस लिंक मार्ग बनाने पर 1990 के दौर में विचार किया गया था। बहरहाल, इससे माहिम के भीड़भाड़ वाले इलाके को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इस इलाके में रोजाना लगभग सवा लाख गाड़ियां गुजरती हैं।


Click it and Unblock the Notifications