लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बजट सत्र दो जुलाई से शुरू हो रहा है जो अगले महीने की सात तारीख़ तक चलेगा.

लोकसभा अध्यक्ष के सर्वदलीय बैठक बुलाने का उद्देश्य 15वीं लोकसभा के पहले बजट सत्र को सुचारू रूप से संपन्न कराना है.

वहीं संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने भी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की एक बैठक बुधवार को ही बुलाई है.

संसद के बजट सत्र में पहले दिन दो जुलाई को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे.

रेल मंत्री ममता बनर्जी तीन जुलाई को 2009-2010 का रेल बजट और वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी छह जुलाई को आम बजट पेश करेंगे.

संसद में आर्थिक सर्वेक्षण, रेल बजट और आम बजट पेश किए जाने के बाद उस पर चर्चा और विभिन्न विभागों के अनुदान माँगों के बाद उसे पारित किया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+