आतंकवादियों ने अपने 18 घायल साथियों की हत्या की : पाक सेना
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को बताया, "हमें सूचना मिली है कि बिहा घाटी इलाके में आतंकवादियों ने अपने कमांडरों के आदेश के मुताबिक 18 घायल साथियों को मार डाला।"
पाकिस्तानी सेना के अनुसार उन युवकों के माता-पिता ने अपने बच्चों की रिहा किए जाने की मांग की है जिन्हें दक्षिण वजीरिस्तान में तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद के साथी आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए जबरन उठाकर ले गए थे। परंतु महसूद ने इन युवकों को छोड़ने से इंकार कर दिया है।
गौरतलब है कि दक्षिण वजीरिस्तान आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के सरगना महसूद का गढ़ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications