मिनीसोटा के सीनेटर चुनाव का विवाद समाप्त
वाशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के मिनीसोटा के सीनेटर चुनाव से संबंधित करीब आठ महीने पुराना विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया, जब राज्य के सर्वोच्च न्यायालय ने डेमोक्रेट उम्मीदवार अल फ्रैंकेन की मामूली वोटों से जीत को वैधानिक ठहराया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीनेट की मिनीसोटा सीट पर डेमोक्रेट उम्मीदवार की जीत से 100 सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों की संख्या 60 हो जाएगी।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बयान में कहा कि वह स्वास्थ्य, ऊर्जा और अन्य मुद्दों पर फ्रैंकेन के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं।
अंतिम परिणाम में पूर्व कामेडियन फ्रैंकेन ने मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर नॉर्म कोलमैन 312 मतों से हराया था।
नवंबर 2008 को हुए चुनाव मे कोलमैन को विजयी घोषित कर दिया गया था। परंतु बहुत कम वोटों का अंतर होने के कारण दोबारा मतगणना हुई और उसमें फ्रैंकेन को विजेता बताया गया। इसके बाद इस परिणाम को अदालतों में चुनौती देने का क्रम आरंभ हुआ।
मिनिसोटा सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि फ्रैंकेन की जीत को राज्य को प्रमाणित करना चाहिए। उधर कोलमैन ने कहा है कि वह राज्य सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications