दिल्ली में बना रहेगा सुहाना मौसम
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार सुबह सर्द हवाएं चलने और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने दिन में और भी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।"
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान के 35 और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर भी 81 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
अधिकारी ने कम बारिश होने पर चिंता जताई। इस साल जून में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में महज 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि यहां औसतन 55 मिलीमीटर बारिश होती है। पिछले वर्ष जुलाई में औसतन 225.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications