कंधमाल से केंद्रीय सुरक्षा बल हटाए गए
पुलिस महानिरीक्षक अरुण सारंगी ने आईएएनएस को बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)की तैनाती 30 जून तक की गई थी। इसलिए उसकी टुकड़ियां हटा ली गई हैं।" उन्होंने बताया कि उनकी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
पिछले साल 23 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद (विहिप)के नेता लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या के बाद कंधमाल में भड़की हिंसा की वजह से वहां कम से कम 4000 केंद्रीय सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।
हिंसा में कम से कम 38 लोग मारे गए और 25,000 से ज्यादा ईसाइयों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था। सरकारी राहत शिविरों में अभी तक 1200 लोग रह रहे हैं।
पिछले साल अक्टूबर के बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा की कोई खबर नहीं है। केंद्र सरकार ने इस साल के आरंभ में राज्य सरकार से अर्धसैनिक बलों को चरणबद्ध ढंग से हटाने का निर्देश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications