Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बारामूला में तनाव, मरने वालों की संख्या 4 हुई

श्रीनगर, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला कस्बे में सुरक्षा बलों की फायरिंग में घायल एक युवक के बुधवार को दम तोड़ देने से यहां भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हो गई।

आमिर (24) नाम का एक युवक मंगलवार को उस समय घायल हो गया था जब खानपोरा इलाके में पथराव करती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने फायरिंग की थी। बुधवार सुबह सौरा चिकित्सा संस्थान में आमिर की मौत हो गई।

बारमूला में सुबह आमिर का शव पहुंचते ही तनाव फैल गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की गोलीबारी में फैयाज अहमद गोजरी (17) नाम के एक अन्य किशोर की भी मंगलवार को मौत हो गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीआरपीएफ इकाई के अधिकारियों से उसे को पुलिस के हवाले करने को कहा गया है।"

अधिकारी ने बताया, "इलाके से सीआरपीफ को हटा लिया गया है और स्थानीय पुलिस के कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।"

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सरकार ने इस फायरिंग की जांच के आदेश दिए हैं। जांच 10 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि बारामूला में प्रदर्शन उस समय आरंभ हुए थे जब एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक पुलिस अधिकारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

बुधवार सुबह अनंतनाग में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। यहां के लोग उस युवक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं, जिसे कुछ दिन पहले सेना के जवान कथित तौर परअपने साथ ले गए थे।

इस बीच घाटी में हुर्रियत कांफ्रेंस के सैयद अली शाह गिलानी की अध्यक्षता वाले कट्टरपंथी गुट द्वारा किए गए तीन दिन के बंद के आह्वान के मद्देनजर सामान्य जीवन लगातार दूसरे दिन भी अस्तव्यस्त बना रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+