कोलकाता में पूर्वी क्षेत्र के एनएसजी केंद्र का उद्घाटन
एनएसजी का कोलकाता केंद्र देश के उन चार केंद्रों में से एक है, जिनकी स्थापना की घोषणा सरकार ने मुंबई हमले के बाद की थी।
कोलकाता और हैदराबाद को एनएसजी के प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चुना गया है।
एनएसजी के महानिदेशक एन.पी.एस.औलख ने साल्ट लेक स्टेडियम में एक पट्टिका का अनावरण करने के बाद कहा कि एनएसजी का पूर्वी केंद्र नवंबर महीने तक उत्तर 24 परगना जिले के माध्यमग्राम कस्बे के बाडू में स्थायी रूप से विकसित कर दिया जाएगा।
औलख ने कहा, "हमें भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से उत्तर 24 परगना जिले के बाडू में स्थायी केंद्र विकसित करने के लिए भूखंड प्राप्त हो गया है।"
जब तक बाडू में स्थायी केंद्र विकसित किया जाएगा, तब तक कमांडो स्टेडियम में ही रहेंगे और वहां के हॉस्टल में निवास करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications