पारादीप बंदरगाह पर लौह अयस्क टर्मिनल बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर

बुधवार को नौपरिवहन मंत्री जी़ क़े वासन और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए । इस समझौते के तहत ब्लू वाटर आयरन ओर टर्मिनल प्राईवेट लिमिटेड करीब 506़30 करोड़ रुपये की लागत से एक लौह अयस्क टर्मिनल बनाएगा। पारादीप बंदरगाह चैनल और बर्थ के लिए पानी के अंदर खुदाई, रेल लाईन और पास में अन्य बुनियादी सुविधाओं पर करीब 85़05 करोड़ रुपये व्यय करेगा। इसके अलावा बंदरगाह, सीआईएसएफ काम्पलैक्स को स्थानांतरित करने पर 20 करोड़ रुपये और इलैक्ट्रिकल रिसेप्शन फैसिलिटीज में सुधार पर 15 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

लौह अयस्क टर्मिनल के बन जाने पर बंदरगाह की क्षमता में वार्षिक दस मीलियन टन की वृद्घि होगी। चूंकि चैनल और बर्थ के लिए 17.1 मीटर तक की गहराई की जा रही है इसलिए एक लाख पच्चीस हजार डीडब्ल्यूटी तक क्षमता वाले जहाज बंदरगाह में आ जा सकते हैं। समझौते के अंतर्गत ब्लू वाटर आयरन ओर टर्मिनल प्राईवेट लिमिटेड को राजस्व में 36़802 प्रतिशत का हिस्सा तीस सालों के लिए दिया गया है और वह 36 महीने के अंदर टर्मिनल का निर्माण कर देगा।

बंदरगाह क्षेत्र में यह पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारिता परियोजना है और इसे मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर नए आदर्श समझौते के अंतर्गत किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+