शादीशुदा युवक ने की आत्महत्या
कोलकाता, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 28 वर्षीय एक शादीशुदा युवक ने अपनी महिला मित्र के अलग होने के बाद खुदकुशी कर ली।
नारद बैरागी नाम के इस युवक ने विषाख्त पदार्थ खा लिया था जिसके बाद उसे असपताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह बैरागी की मौत हो गई।
बैरागी उत्तर 24 परगना जिले का निवासी था। वह अपनी मित्र को ढूंढ़ने के लिए शुक्रवार को मालदा के सलैदंगा नाम की जगह पहुंचा था। उसकी मित्र ने उससे मिलने इंकार कर दिया। इसके बाद उसने विषाख्त पदार्थ खा लिया।
मालदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी ने बताया, "बैरागी 26 जून को मालदा आया था और उसके अगले दिन ही उसने विषाख्त पदार्थ खा लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications