'जैक्सन का चिकित्सक ही उनके दोनों बच्चों का पिता'
पत्रिका 'यूएस वीकली' ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार को खबर दी कि जैक्सन ने अपने दोनों बच्चों प्रिंस और पेरिस की मां डेबी रोवे से विवाह किया था। परंतु लास एंजेलिस स्थित चिकित्सक अर्नाल्ड क्लेन दोनों बच्चों के जैविक पिता हैं।
जैक्सन के सूत्रों के हवाले से पत्रिका ने लिखा है, "क्लेन ही बच्चों के पिता हैं। क्लेन और डेबी ने इस सच को गुप्त रखने का समझौता किया था।"
उधर, क्लेन ने पत्रिका की इस खबर पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं बोला कि वह बच्चों के जैविक पिता हैं या नहीं।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार को जैक्सन की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications