लालगढ़ अभियान : सुरक्षा बलों का धरमपुर पर कब्जा
दो विपरीत दिशाओं से आगे बढ़ते हुए केंद्रीय अर्धसैनिकों और राज्य पुलिस के संयुक्त दल ने धरमपुर में एक आधार शिविर स्थापित कर लिया। नक्सलियों ने यहां 15 जून को कम्युनिस्ट नेताओं के घरों और कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया था और चार नेताओं की हत्या कर दी थी।
धरमपुर पहुंचने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने मीडिया कर्मियों से कहा कि सुरक्षा बलों का प्रथम लक्ष्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल करना है।
प्रवीण कुमार ने कहा, "हम इस इलाके में मारे गए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं के मामलों में भी आगे की कार्रवाई करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications