सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने में जनता सहयोग दें : शिक्षा राज्य मंत्री
शिक्षा राज्यमंत्री आज राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सायरा, गोगुन्दा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने शिक्षा के प्रति अलख जगाने के साथ शिक्षा को एक जन आन्दोलन बनाने का भी आव्हान किया। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम समझते हुए आगे आकर सफल बनाएं।
इस अवसर पर गरासिया ने नव प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बैंडबाजे के साथ विभिन्न स्कूलों एवं ग्रामवासियों ने रैली निकाली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications