राजस्थान में मॉडल स्कूल इसी शिक्षा सत्र से : शिक्षा मन्त्री

शिक्षा मंत्री बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुखपुरिया, सांगानेर जिला जयपुर में आयोजित 'राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव समारोह 2009' को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्या दान से बड़ा कोई भी दान नहीं होता है। शिक्षा के विकास के लिए सरकार के साथ-साथ आमजन का भी सहयोग भामाशाह के रूप में मिल रहा है, जिसके फलस्वरूप बहुत से विद्यालयों को भूमि, भवन एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने से ऐसे विद्यालयों की एक नई पहचान बनी है। उन्होंने ऐसा सहयोग करने वाले सभी लोगों का राज्य सरकार की ओर से आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी निरन्तर इस तरह के सहयोग की अपील की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में यदि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर 5 एकड़ जमीन उपलब्ध करवायी जाती है तो आगामी 5 वर्षो में प्रदेश में पंचायत समिति स्तर पर एक मॉडल स्कूल शुरू कर दिया जाएगा इसके लिए उन्होंने प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर शीघ्र से शीघ्र 5 एकड़ जमीन चिन्हित कर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इसी शिक्षा सत्र से प्रत्येक जिले की 2 स्कूलों अर्थात राज्य में 66 मॉडल स्कूल शुरू करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

मेघवाल ने राज्य में सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से 5000 स्कूलों में 'लहर कार्यक्रम' के तहत खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देने को एक अनूठी योजना बताते हुए सर्व शिक्षा अभियान की ऐसी सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दूर दराज के गांव, ढाणियों के सरकारी स्कूलों में भी आवश्यकतानुसार अध्यापक एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें भी आदर्श स्कूल बनाकर नई पहचान बनाई जाएगी ।

समारोह में प्रमुख शासन सचिव, स्कूल व संस्कृत शिक्षा सियाराम मीणा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा की रोशनी गांव गांव व ढाणी ढाणी पहँुचे ताकि प्रदेश का प्रत्येक बच्चा सुशिक्षित नागरिक बन सके। उन्होंने हरित राजस्थान कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी जोर देते हुए 'हर एक, पेड़ लगाए एक' नारे को साकार करने का आवहान किया ।

इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने माँ सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा विद्यालय में नव प्रवेशी 21 बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क पुस्तक वितरण, प्रमुख शासन सचिव द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री एवं उपस्थित सभी अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+