सुखबीर सिंह बादल ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया (लीड-2)

मुख्यमंत्री और सुखबीर के पिता प्रकाश सिंह बादल ने सुखबीर के इस्तीफे की पुष्टि की है। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे को मंजूरी के लिए राज्यपाल को कब सौंपेंगे।

शपथ लेने के छह महीने के भीतर पंजाब विधानसभा का सदस्य न बन पाने की स्थिति के कारण सुखबीर ने इस्तीफा दिया है।

उन्होंने 21 जनवरी को पद की शपथ ली थी और जन प्रतिनिधित्व कानून के अनुसार उन्हें छह महीने के भीतर राज्य विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना था। छह महीने की समयावधि 20 जुलाई को खत्म होने वाली है।

पंजाब राज भवन के अधिकारियों ने यहां कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सुखबीर का इस्तीफा बुधवार शाम तक राज्यपाल एस.एफ.रोड्रिग्ज को नहीं सौंपा था।

देश के राजनीतिक इतिहास में यह पहला उदाहरण रहा है कि एक ही सरकार में पिता-पुत्र मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी पर काबिज हुए।

यह उदाहरण इस वर्ष के मई महीने में तमिलनाडु में भी दोहराया गया। वहां मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि ने अपने बेटे एम.के.स्टालिन को उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

उप मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करते समय सुखबीर सत्ताधारी अकाली दल के सांसद थे। इस बात की संभावना थी कि कोई विधायक सुखबीर के लिए अपनी सीट खाली कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लिहाजा सुखबीर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित नहीं हो सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+