हमें मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है : कृष्णा
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "हमें बातचीत करने में कोई डर नहीं है। हम निश्चित रूप से बातचीत शुरू करेंगे। लेकिन यहीं पर हम यह भी उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे।"
विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद अपने पहले औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में कृष्णा ने कहा, "भारत अभी तक यह जानने के लिए इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान ने मुंबई हमले के आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाए।"
कृष्णा ने इस बात की पुष्टि की है कि मध्य जुलाई में इजिप्ट के शर्म-अल-शेख में होने वाले गुट निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच मुलाकात होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications