इराकी शहरों से अमेरिकी सेना का हटना 'मील का पत्थर' : ओबामा
वाश्िंागटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराकी शहरों से अमेरिकी सेना को हटाए जाने को इराक के भविष्य की दिशा में मील का पत्थर करार दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के इस महत्वपूर्ण कदम के बाद इराक का भविष्य इसके नेताओं और जनता के हाथ में है।
ओबामा ने कहा, "इराकी लोग इस दिन को एक जश्न के रूप में देख रहे हैं जो उनके भविष्य के लिहाज से बेहद अहम है।"
गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और इराकी नेतृत्व के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका 2011 के आखिर तक अपनी पूरी सेना इराक से हटा लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications