फतह और हमास के बीच सुलह की कोशिश नाकाम
गाजा/काहिरा, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फिलीस्तीनी संगठन फतह और हमास के बीच सात जुलाई की तय समयसीमा तक सुलह कराने की कोशिश नाकाम रही है। अब दोनों संगठन काहिरा में 25 जुलाई को बैठक करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फतह के वार्ताकार जकारिया अल-आगा ने बताया कि दोनों संगठनों के बीच सुलह के लिए हुई छठे दौरे की बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई।
फतह के वरिष्ठ नेता नबील साठ ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों संगठन 25 जुलाई को फिर से बैठक करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications