स्वीडन को मिली यूरोपीय संघ की अध्यक्षता
स्टॉकहोम, 1 जुलाई (आईएएनएस)। स्वीडन ने बुधवार को यूरोपीय संघ की अध्यक्षता दूसरी बार ग्रहण की। वह 1995 में यूरोपीय संघ का सदस्य बना था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्वीडन को यूरोपीय संघ की अध्यक्षता छह महीने के लिए मिली है। इससे पहले अध्यक्षता की जिम्मेदारी चेक गणराज्य के पास थी।
गौरतलब है कि स्वीडन ने यह नई जिम्मेदारी उस समय संभाली है जब आर्थिक संकट की वजह से यूरोपीय देश बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications