मूर्तियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को न्यायालय का नोटिस

लखनऊ के वकील कर्नल सत्यवीर सिंह यादव द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद के न्यायालय ने प्रदेश सरकार को यह नोटिस जारी किया। नोटिस में सरकार से 10 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया है। यादव ने अपनी याचिका में कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख मायावती ने शहर के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर विशालकाय मूर्तियां स्थापित कराई हैं, जिससे वहां पर यातायात सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है और हर रोज ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

इससे पहले 25 जून 2005 को एक अन्य जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने प्राधिकारी वर्ग को राजधानी में स्थापित 3 फीट से ऊंची सभी मूर्तियों को हटाने का आदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+