आईबी की चेतावनी के बाद गुजरात के बंदरगाहों पर सतर्कता
गुजरात मेरीटाइम बोर्ड (जीएमबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुंबई पर 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही कांडला, मुंद्रा और पीपावाव में उच्च सतर्कता बरती जा रही थी लेकिन अब छोटे बंदरगाहों पर भी कड़ी सुरक्षा लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि गुजरात समुद्री पुलिस, तटरक्षक बलों के सहयोग से 41 बंदरगाहों से लगी तटरेखा पर लगातार गश्त कर रही है। राज्य का सबसे बड़ा बंदरगाह कांडला है,जबकि 11 मध्यम आकार के और 29 छोटे बंदरगाह हैं।
बंदरगाहों के अधिकारियों को सामान को लाने के लिए आने वाले ट्रकों और यात्रा करने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। कांडला बंदरगाह पर रोजाना 1,300 ट्रक आते और जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications