छत्तीसगढ़ में 6 नक्सली गिरफ्तार
उप पुलिस महानिरीक्षक पवन देव ने बुधवार को बताया कि पुलिस के एक विशेष कार्यबल ने नारायणपुरा जिले के एक जंगल से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उस वक्त सभी नक्सली एक विशेष योजना के लिए बैठक कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से दो बंदूकें, छह डेटोनेटर्स की छड़ें और भारी मात्रा में तार बरामद किया है, जिनका नक्सली बारूदी सुरंग बनाने में इस्तेमाल करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications