सुखबीर सिंह बादल का उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (लीड-1)
मुख्यमंत्री और सुखबीर के पिता प्रकाश सिंह बादल ने सुखबीर के इस्तीफे की पुष्टि की है।
शपथ लेने के छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनने में सफल नहीं होने की संभावना के कारण सुखबीर ने इस्तीफा दिया है।
उन्होंने 21 जनवरी को पद की शपथ ली थी और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार उन्हें छह महीने के भीतर राज्य विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना था। छह महीने की समयावधि 20 जुलाई को खत्म होने वाली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications