तालिबान नेता फजलुल्लाह गंभीर रूप से घायल : मलिक
बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान मलिक ने कहा कि तालिबान आतंकी फिलहाल भागे-भागे फिर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी सेना उन्हें जल्द ही दबोच लेगी। मलिक ने कहा कि आतंकी दक्षिणी वजीरिस्तान में जा छुपे हैं और वहां वे आतंकी हमले की योजना बना रहे हैं।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने बुधवार को मलिक के हवाले से लिखा है, "तालिबान को धन और हथियार की मदद कौन मुहैया करा रहा है, इसका पता लगाने के लिए हमें विश्व समुदाय से मदद की आवश्यकता है।"
मलिक ने कहा कि गुल बहादुर, कमांडर नाजिर और कारी हुसैन जैसे आतंकी बैतुल्लाह महसूद के नेतृत्व वाले तालिबान के हिस्से हैं, लेकिन वे जालिमान नामक एक अलग समूह के तहत अपनी गतिविधियां चलाते हैं।
मलिक ने कहा कि ये आतंकी पाकिस्तान विरोधी हैं और वे देश की प्रगति नहीं चाहते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications