हैदराबाद आतंकवाद का केंद्र नहीं : चिदंबरम

चिदंबरम यहां राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या हैदराबाद आतंक का केंद्र बन गया है, इस पर चिदंबरम ने कहा, "यह एक गलत शब्द है। कोई भी शहर आतंकवाद का केंद्र नहीं है। मैं नहीं समझता कि आपको किसी शहर के लिए 'आतंक का केंद्र' जैसे शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए।"

चिदंबरम ने कहा, "हैदराबाद लगभग तीन सप्ताह पहले राडार पर आया था। हमने आंध्रप्रदेश सरकार को तत्काल इस बात की जानकारी दी थी। मैं समझता हूं कि पुलिस आयुक्त ने एक सार्वजनिक एलर्ट भी जारी किया था। वे कुछ लोगों की तलाश में भी थे, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया।"

चिदंबरम ने इस बात की पुष्टि की कि खुफिया एजेंसियों ने देश के पश्चिमी तट पर आतंकी खतरे का संकेत किया था लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं कि वहां कोई आतंकी हमला होना ही है।

चिदंबरम ने कहा, "हमारे पास एक खुफिया जानकारी है कि पश्चिमी तट पर कोई खतरा हो सकता है। हमने गुजरात, गोवा व महाराष्ट्र सरकार को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं कि वहां हर हाल में हमला होना ही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+