आडवाणी ने पाकिस्तान में जजिया कर थोपने पर चिता जताई
लोकसभा में विपक्ष के नेता आडवाणी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों का उत्पीड़न रोकने के लिए भाजपा भारत सरकार से आग्रह करती है कि वह पाकिस्तान सरकार से इस संबंध में बातचीत कर जरूरी कदम उठाए।
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में तालिबान आतंकवादियों ने ईसाइयों सहित सभी अल्पसंख्यकों को जजिया चुकाने का फरमान जारी किया है।
आडवाणी ने एक बयान में कहा,"भाजपा पाकिस्तान सरकार से तत्काल आग्रह करती है कि वह यह सुनिश्चित करे कि हिंदुओं और सिखों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा हो और उन्हें किसी दमन तथा उत्पीड़न का शिकार न बनाया जाए ।"
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तालिबान द्वारा 60 लाख रुपये जजिया कर मांगे जाने से भाजपा गंभीर रूप से चिंतित है।
आडवाणी ने कहा कि यह पाकिस्तान सरकार के कुछ हिस्सों द्वारा तालिबान को दिए जा रहे संरक्षण का सीधा नतीजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications