दिल्ली में पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन
राजधानी के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया।
पिछले दो हफ्ते से राजधानी के पश्चिमी इलाकों में पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। इन इलाकों में डाबरी, जनकपुरी और दुर्गा पार्क जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
लोगों ने जनकपुरी के दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी)के स्थानीय कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications