सेना के विशेष बलों के लिए दो केंद्र स्थापित किए जाएंगे
चिदंबरम ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए गुवाहाटी में एक केंद्र स्थापित किया जाएगा और सेना के विशेष बलों के लिए जोधपुर और बेंगलुरू में केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
चिदंबरम यहां एनएसजी के एक नए केंद्र के उद्घाटन के लिए आए हुए थे।
चिदंबरम ने कहा, "एनएसजी केंद्र राज्य पुलिस के साथ तालमेल बिठा कर काम करेंगे। इस तरह के केंद्रों की स्थापना का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि इन शहरों में आतंकी खतरे बढ़ गए हैं।"
देश में अतिरिक्त एनएसजी केंद्रों के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा कि प्रथम चरण में मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे चार शहरों में ही इस तरह के केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
चिदंबरम ने कहा कि एनएसजी को यह अधिकार है कि वह आपात स्थिति में किसी भी हवाई अड्डे पर उपलब्ध किसी भी हवाई जहाज को अपने कब्जे में ले सकता है। इसके अलावा मेगा सिटी पुलिसिंग योजना के तहत प्रमुख शहरों में पुलिस को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications